प्रतीक यादव के निधन को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है. अपर्णा यादव के करीबी मुकेश बहादुर सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह प्रतीक यादव अचानक घर के किचन में बेसुध होकर गिर पड़े थे. आनन-फानन में उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. उन्होंने सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों को गलत बताते हुए कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ होगी.

🔗 Read original sourceAaj Tak [RAW]