छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में शंकरगढ़ क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। धान रोपाई का काम कर लौट रही महिला मजदूरों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो महिला मजदूरों की मौके पर मौत हो गई। वहीं तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। बताया जा रहा है कि पिकअप में करीब 20 से 25 महिलाएं सवार थीं। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पिकअप को जब्त कर लिया है। हादसे के बाद चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर दुर्घटना के कारणों का पता लगा रही है।

Source: Source