पंजाब के जालंधर जिले के नकोदर में चोरी की एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। चोरों ने एक ही दुकान को सवा महीने के भीतर दूसरी बार निशाना बनाया। मुख्य व्यावसायिक क्षेत्र स्थित हैप्पी सैनिटरी स्टोर में चोरों ने सेंधमारी की। इस बार चोर करीब 35 हजार रुपये से अधिक का सामान लेकर फरार हो गए। चोरों ने दुकान में घुसने के लिए वही रास्ता इस्तेमाल किया जो पिछली चोरी में किया था। उन्होंने छत तोड़कर दुकान के अंदर प्रवेश किया और गल्लों की तोड़फोड़ की। चोरी हुए सामान में पीतल की टूटियां, महंगी बिजली की तारें और तांबे की तारें शामिल हैं। इससे पहले 5 जून को भी इसी दुकान में चोरी हुई थी, जिसमें हजारों रुपये का सामान चोरी हुआ था। दुकानदार ने लगातार दूसरी चोरी पर नाराजगी जताते हुए पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। स्थानीय व्यापारियों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। Source: Source Post navigation 18 काली स्कॉर्पियो, गैंगस्टर की ठेकेदार को धमकी: ‘गुरुग्राम में पानी का धंधा करो या अपनी जान दो’ RRB परीक्षा में नकल का प्रयास नाकाम, अंडरगारमेंट में छिपाकर मोबाइल ले गया अभ्यर्थी गिरफ्तार