नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने भारी विवाद और पेपर लीक के गंभीर आरोपों के बाद 3 मई को आयोजित हुई NEET-UG 2026 परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया है. इस फैसले ने देशभर के 22 लाख से अधिक मेडिकल उम्मीदवारों और उनके परिवारों को चिंता में डाल दिया है. फिलहाल छात्र नई परीक्षा तारीख, एडमिट कार्ड और काउंसलिंग प्रक्रिया को लेकर आधिकारिक घोषणा का इंतजार कर रहे हैं. लेकिन कुछ सवाल उनका पीछा नहीं छोड़ रहे हैं. वे उन सवालों को लेकर कन्फ्यूज दिखाई दे रहे हैं. ऐसे में अगर आपको भी इन सवालों का जवाब चाहिए तो, चलिए जानते हैं इसके बारे में.

🔗 Read original sourceAaj Tak [RAW]