हरियाणा के रेवाड़ी में सब्जी मंडी में एक युवक पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक डेयरी संचालक बताया जा रहा है, जो गायों के लिए सब्जी लेने मंडी गया था। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद युवकों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने बर्फ तोड़ने वाले सुए और चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक के सिर, पीठ, हाथ और चेहरे पर चोटें आई हैं। घायल को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित के परिजनों ने बताया कि हमलावरों ने कुछ दिन पहले भी धमकी दी थी। उनका कहना है कि हमले के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। घटना की सूचना शहर थाना पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश कर रही है। Source: Source Post navigation दिल्ली में 3 साल की बच्ची की हत्या मामले में आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश का आरोप पलवल में दुस्साहस: घर में घुसकर महिलाओं पर कुल्हाड़ी और डंडों से हमला, देसी कट्टा लहराकर दी जान से मारने की धमकी