युवा मामले और खेल मंत्रालय के तहत मेरा युवा भारत (MY Bharat) ने ‘विकसित भारत युवा कनेक्ट कार्यक्रम’ की शुरुआत की है। यह एक महीने तक चलने वाला अभियान है, जो 16 जुलाई से 15 अगस्त तक देशभर के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में आयोजित किया जाएगा। अभियान की थीम ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ रखी गई है। इसके तहत युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम में युवा आइकॉन की भागीदारी, जागरूकता सत्र, नशा मुक्ति शपथ और कैंपस स्तर पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसका उद्देश्य युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी, नागरिक भागीदारी और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है। MY Bharat के इस अभियान के जरिए कॉलेज छात्रों को नशे के खिलाफ जागरूक करने और विकसित भारत के निर्माण में उनकी भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। Source: Source Post navigation पीएम मोदी के दौरे से पहले पंजाब सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट