पटना के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर शुक्रवार को बड़ी संख्या में लोग जुटे। ‘क्रांतिवीर भरत तिवारी संघर्ष मोर्चा’ के बैनर तले आयोजित प्रदर्शन में परिवार और समर्थकों ने मामले की निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने एनकाउंटर की परिस्थितियों पर सवाल उठाते हुए अपनी मांगें रखीं। परिवार का कहना है कि उन्हें पूरे मामले में न्याय मिलना चाहिए। प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से उचित कार्रवाई की अपील की गई है।

Source: Source