हरियाणा के करनाल में पुलिस ने 4 किलो 325 ग्राम चूरापोस्त बरामदगी मामले में दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मध्य प्रदेश के शाजापुर निवासी दीपक बलाई के रूप में हुई है। पुलिस ने पहले गिरफ्तार आरोपी राजपाल सिंह से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर यह कार्रवाई की। जांच में सामने आया कि राजपाल ने नशीली खेप दीपक से आगे बेचने के लिए खरीदी थी। आरोपी दीपक को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की सप्लाई चेन और अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। साथ ही लोगों से नशा तस्करी की सूचना MANAS हेल्पलाइन 1933 या डायल 112 पर देने की अपील की गई है।

Source: Source