छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध स्क्रैप के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पूंजीपथरा और जूटमिल थाना क्षेत्रों में दो ट्रक और एक माजदा वाहन से भारी मात्रा में स्क्रैप बरामद किया गया। पुलिस ने तीनों वाहनों में लदे करीब 79 टन अवैध स्क्रैप को जब्त कर लिया। जब्त स्क्रैप और वाहनों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 48 लाख रुपये बताई गई है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि स्क्रैप को किसी औद्योगिक प्लांट में खपाने की तैयारी थी। तीनों वाहन चालकों से परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। अधिकारियों ने बताया कि अवैध स्क्रैप के कारोबार और परिवहन से जुड़े नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि बिना वैध दस्तावेजों के स्क्रैप के परिवहन और खरीद-बिक्री पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। Source: Source Post navigation रामानुजगंज में दर्दनाक हादसा, 15 फीट गहरी पुलिया में गिरी पिकअप, युवक की मौत और तीन घायल धमतरी में दो भीषण सड़क हादसे, पति-पत्नी समेत तीन की मौत, तीन युवतियां गंभीर घायल