हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा 12वीं कक्षा के वार्षिक परीक्षा मार्च 2026 के प्रमाण-पत्र वितरित किए जाएंगे। बोर्ड ने बताया कि प्रमाण-पत्र, कंपार्टमेंट और अनुत्तीर्ण कार्ड सहित माइग्रेशन प्रमाण-पत्र जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में भेजे जाएंगे। स्कूल, गुरुकुल और विद्यापीठों के प्रमुख 20 और 21 जुलाई को संबंधित कार्यालयों से दस्तावेज प्राप्त कर सकेंगे। 20 जुलाई को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक और 21 जुलाई को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक वितरण होगा। बोर्ड ने सभी संस्थानों को निर्धारित समय पर प्रमाण-पत्र लेने के निर्देश दिए हैं। यदि किसी कारण से स्कूल प्रमुख तय तारीखों पर दस्तावेज नहीं ले पाते हैं, तो वे 21 जुलाई के बाद बोर्ड मुख्यालय से प्राप्त कर सकेंगे। भिवानी जिले के प्रमाण-पत्र बोर्ड मुख्यालय से वितरित किए जाएंगे। स्कूल प्रमुख किसी अधिकृत शिक्षक या प्राध्यापक के माध्यम से भी प्रमाण-पत्र प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें प्राधिकरण पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। बिना प्राधिकरण पत्र के प्रमाण-पत्र जारी नहीं किए जाएंगे।

Source: Source