लुधियाना में विदेश भेजने और इटली वर्क वीजा दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक ट्रैवल एजेंट के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी ने विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। आरोपी ने इटली की कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम दिलाने का भरोसा देकर पैसे लिए। पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी ने कुल 13.50 लाख रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करवाए। पैसे लेने के बाद भी वीजा प्रक्रिया पूरी नहीं हुई और विदेश भेजने का वादा पूरा नहीं किया गया। वीजा आवेदन रद्द होने के बाद आरोपी कथित तौर पर बहाने बनाता रहा। परिवार ने पैसे वापस मांगे, लेकिन रकम लौटाई नहीं गई। शिकायत की जांच के बाद थाना डिवीजन नंबर-2 पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है।

Source: Source