अफगानिस्तान के नूरिस्तान प्रांत में भारी बारिश के बाद आई अचानक बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी है। इस प्राकृतिक आपदा में अब तक 10 लोगों की मौत की खबर है, जबकि 100 से ज्यादा लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। लापता लोगों में पारून इलाके के मेयर और उनके दो अंगरक्षक भी शामिल हैं। बाढ़ ने नूरिस्तान की राजधानी पारून में रिहायशी इलाकों और व्यावसायिक क्षेत्रों को काफी नुकसान पहुंचाया है। राहत और बचाव टीमें लगातार लापता लोगों की तलाश में जुटी हुई हैं। प्रशासन प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य चला रहा है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। Source: Source Post navigation इटली में मोरक्को के व्यक्ति की हिरासत में मौत के बाद पुलिस विरोधी प्रदर्शन, झड़प