पंजाब में वोटर लिस्ट की स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) प्रक्रिया तेजी से चल रही है। राज्य में अब तक 83.53 प्रतिशत एन्यूमरेशन फॉर्म ऑनलाइन डिजिटाइज किए जा चुके हैं। कुल 2,14,61,043 पंजीकृत मतदाताओं में से 1,79,26,509 मतदाताओं के फॉर्म डिजिटल सिस्टम में दर्ज हो चुके हैं। फॉर्म अपलोड करने के मामले में मानसा जिला सबसे आगे है, जहां 93.38 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। अमृतसर जिले में यह प्रक्रिया सबसे धीमी गति से चल रही है। अधिकारियों के अनुसार करीब 44 हजार एन्यूमरेशन फॉर्म अभी तक वितरित नहीं किए गए हैं। जिन मतदाताओं को फॉर्म नहीं मिले हैं, वे अपने बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) से संपर्क कर सकते हैं। मतदाता ऑनलाइन फॉर्म भरने या डाउनलोड कर जमा करने की सुविधा का भी उपयोग कर सकते हैं। करीब 35 लाख फॉर्म अभी ऑनलाइन सिस्टम में अपलोड किए जाने बाकी हैं। इनमें से अधिकांश फॉर्म बीएलओ को मिल चुके हैं और अपलोड प्रक्रिया जारी है। जिन मतदाताओं ने अभी तक फॉर्म जमा नहीं किए हैं, उन्हें 3 अगस्त से पहले बीएलओ को फॉर्म सौंपने की अपील की गई है। Source: Source Post navigation फर्जी मेडिकल बिल घोटाले में 66 लाख की वसूली लंबित, फिर भी PHQ ने 16 ASI को दिया प्रमोशन मंत्री के दौरे से गायब PWD अधिकारियों को नोटिस, चीफ इंजीनियर समेत तीन अफसरों से मांगा जवाब