महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर पूर्व में घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि साड़ी को लेकर हुए झगड़े के बाद 30 वर्षीय महिला ने अपने पति की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, महिला ने पहले प्रेशर कुकर के ढक्कन से पति पर हमला किया। इसके बाद कथित तौर पर गला दबाकर उसकी जान ले ली। शुरुआत में पति की मौत को दिल का दौरा बताया गया था। हालांकि जांच के दौरान महिला के बयान में कई विरोधाभास सामने आए। इससे पुलिस को मामले की गहराई से जांच करने का संदेह हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ऐसे चोटों के निशान मिले जो प्राकृतिक मृत्यु से मेल नहीं खाते थे। रिपोर्ट के आधार पर हत्या की पुष्टि हुई। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Source: Source