कॉकरोच पार्टी के पूर्व प्रवक्ता विजेता दहिया से कथित मारपीट का मामला सामने आया है। यह विवाद प्रेमानंद महाराज पर उनकी टिप्पणी के बाद बढ़ा। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कुछ युवक उनसे सवाल करते और कथित रूप से धक्का-मुक्की करते दिखाई दे रहे हैं। घटना एक मॉल में होने की बताई जा रही है। युवकों ने विजेता दहिया से उनके बयान और आंदोलन से दूरी को लेकर सवाल किए। विजेता दहिया ने आरोप लगाया कि उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। उन्होंने अपने बयान का बचाव करते हुए इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता बताया। दहिया ने कहा कि वह किसी की गुंडागर्दी स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने बर्गर विवाद पर भी सफाई देते हुए कचौरी खाने वाले मामले का जिक्र किया। दहिया ने बताया कि वह अभी भी सीजेपी के सदस्य हैं और व्यक्तिगत रूप से आंदोलन का समर्थन जारी रखेंगे। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने आंदोलन के लिए आर्थिक लाभ के बिना काम किया है। पुलिस शिकायत को लेकर उन्होंने कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।

Source: Source