लुधियाना के फिरोजपुर रोड स्थित अंसल प्लाजा के बाहर से एक मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। अज्ञात चोर लॉक तोड़कर बाइक लेकर फरार हो गया। घटना 14 जुलाई की बताई जा रही है। पीड़ित की शिकायत पर थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता राकेश कुमार सिंगी ने बताया कि उनके बेटे चिराग ने अंसल प्लाजा के बाहर बाइक खड़ी की थी। उसने मोटरसाइकिल को लॉक करके सुरक्षित स्थान पर पार्क किया था। कुछ समय बाद लौटने पर बाइक गायब मिली। आसपास तलाश करने के बाद भी बाइक का कोई पता नहीं चल सका। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस शॉपिंग मॉल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

Source: Source