पंजाब के मोगा में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। दोनों महिलाओं के पास से 52 जिंदा कारतूस और सोने के आभूषण बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों महिलाएं किसी को सामान पहुंचाने के लिए मौके पर मौजूद थीं। थाना कोट ईसे खां की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। पुलिस ने बंद पड़े पेट्रोल पंप के पास छापेमारी कर दोनों को हिरासत में लिया। बरामद सामान में सोने की तीन चेन, कड़ा, बालियां और अंगूठी शामिल हैं। मामले में आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि कारतूस और जेवर कहां से आए थे। अधिकारियों के अनुसार, पूछताछ में गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी मिल सकती है। आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी। Source: Source Post navigation कवर्धा हत्याकांड का खुलासा: दोस्त ही निकला आरोपी, सात दिन में पुलिस ने सुलझाई गुत्थी लुधियाना में 9 लड़कियों के लापता होने पर प्रशासन सक्रिय, काउंसलिंग से सामने आएगी घर छोड़ने की वजह