मनेंद्रगढ़ स्थित दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में नव-निर्वाचित छात्र परिषद के सम्मान में भव्य अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के निदेशक व्यंकटेश सिंह और पूनम सिंह रहे। समारोह में छात्र परिषद के सभी नव-निर्वाचित सदस्यों को औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण कराया गया। निदेशक व्यंकटेश सिंह, पूनम सिंह और प्राचार्य अश्वनी वर्मा ने विद्यार्थियों को बैज और सैश पहनाकर सम्मानित किया। इसके बाद सभी प्रतिनिधियों को नेतृत्व, अनुशासन, सेवा, निष्ठा और उत्तरदायित्व की शपथ दिलाई गई। माहिम यादव को हेड बॉय और सौम्या अग्रवाल को हेड गर्ल की जिम्मेदारी सौंपी गई। जसराज सिंह रैना को वाइस हेड बॉय और अनुष्का सिंह को वाइस हेड गर्ल नियुक्त किया गया। स्पोर्ट्स कमेटी के कप्तान गौरव केवट और उप-कप्तान शफाक सिराज ने भी अपना पदभार संभाला। कल्चरल कमेटी की कप्तान इशाना शरीफ और उप-कप्तान आयुषी गुप्ता को भी जिम्मेदारियां सौंपी गईं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी छात्रों को ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्व निभाने का संदेश दिया। समारोह उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ और विद्यार्थियों का उत्साह देखने लायक रहा। Source: Source Post navigation DU के बाद JNU ने भी जारी की एडवाइजरी, छात्रों और कर्मचारियों से जंतर-मंतर प्रदर्शन से दूर रहने की अपील छत्तीसगढ़ के 145 नर्सिंग कॉलेजों पर असर, INC की जगह जल्द लागू होगा नेशनल नर्सिंग कमीशन