छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने गांजा तस्करी के दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की है। पुलिस ने एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहली कार्रवाई लैलूंगा थाना क्षेत्र में की गई, जहां कार से 13.24 लाख रुपये का गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जाए जा रहे गांजे के साथ एक युवक को पकड़ा। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी अर्जुन उपाध्याय के रूप में हुई है। तलाशी में कार से 26.484 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। दूसरी कार्रवाई रेलवे पुलिस (GRP) ने की, जहां एक महिला तस्कर को पकड़ा गया। महिला के पास से 6.290 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, महिला गांजा महाराष्ट्र ले जा रही थी। दोनों मामलों में NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई कर जांच जारी है। Source: Source Post navigation अंबिकापुर प्लेस ऑफ सेफ्टी से 3 अपचारी फरार, रोशनदान की ग्रिल तोड़कर भागने से सुरक्षा पर उठे सवाल हिसार में खेत से लोहे का सामान चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, बाइक बरामद