अबोहर के हनुमानगढ़ रोड स्थित मलूकपुरा माइनर से शुक्रवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सिटी-2 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और समाजसेवी संस्था के सदस्यों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पहचान और पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। प्रारंभिक जांच में मृतक की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है। मृतक ने पिंक रंग की टी-शर्ट, काले रंग का लोअर और निकर पहन रखा था। उसके चेहरे पर फ्रेंचकट दाढ़ी भी बताई गई है। पुलिस का अनुमान है कि शव कुछ घंटे पुराना हो सकता है। मृतक की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों और थानों में सूचना भेजी गई है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि लापता व्यक्ति की जानकारी होने पर तुरंत संपर्क करें। मामले में आगे की जांच और पहचान की प्रक्रिया जारी है। Source: Source Post navigation ऊना में SIU की कार्रवाई, 5.12 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार मोगा कॉलेज में लाखों की हेराफेरी का आरोप, फर्जी बैंक खाते से विश्वविद्यालय की राशि ट्रांसफर कराने का मामला दर्ज