यमुनानगर के जठलाना क्षेत्र में एक एंबुलेंस चालक के साथ मारपीट और लूट का मामला सामने आया है। चालक का आरोप है कि उसे मरीज ले जाने के बहाने सुनसान जगह पर बुलाया गया। पंजाब के मोहाली निवासी एंबुलेंस चालक अमरजीत सिंह को चंडीगढ़ से यमुनानगर लाया गया। आरोप है कि हमलावरों ने लोहे की रॉड, डंडों और तेजधार हथियारों से उस पर हमला किया। बदमाशों ने चालक का मोबाइल छीन लिया और एंबुलेंस में भी तोड़फोड़ की। घटना के बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। घायल चालक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पीड़ित ने पुरानी रंजिश के चलते साजिश के तहत हमला किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। Source: Source Post navigation हिसार टोल प्लाजा हत्याकांड में तीन और आरोपी गिरफ्तार, स्कॉर्पियो किराए पर लेने वाले साहिल का खुलासा करनाल में पुरानी रंजिश के चलते युवक पर जानलेवा हमला, चार आरोपी गिरफ्तार