हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के अंब क्षेत्र में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। हादसा पंजोआ में हुआ, जहां बाइक एक पैदल जा रही महिला से टकरा गई। मृतकों की पहचान सक्षम ठाकुर और नेहा के रूप में हुई है। दोनों चचेरे भाई-बहन थे और नेहा की मेडिकल फीस जमा कराने के लिए अंब जा रहे थे। टक्कर के बाद बाइक सड़क पर गिर गई और तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को सिविल अस्पताल अंब पहुंचाया। इलाज के दौरान सक्षम ठाकुर को मृत घोषित कर दिया गया। गंभीर हालत में नेहा को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। घायल महिला सुमन देवी का इलाज जारी है। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। Source: Source Post navigation सहरसा में दर्दनाक हादसा, अधूरे पुल के गड्ढे में डूबने से दो सगी बहनों की मौत हिमाचल के लाहौल-स्पीति में दर्दनाक हादसा, चट्टानों की चपेट में आई टैक्सी से 13 लोगों की मौत की आशंका