लुधियाना में कमेटी के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने 20 लाख रुपये की कमेटी की रकम वापस नहीं की। पीड़ित पवन कंसल ने थाना डिवीजन नंबर-6 में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार उन्होंने न्यू शालीमार पार्क निवासी जसप्रीत सिंह धवन उर्फ सैंकी के पास कमेटी डाली थी। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने समय पर सभी किश्तों का भुगतान कर दिया था। कमेटी पूरी होने के बाद जब उन्होंने अपनी रकम मांगी तो आरोपी ने टालमटोल शुरू कर दी। आरोप है कि बाद में आरोपी ने पैसे देने से इनकार कर दिया। पुलिस जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने जसप्रीत सिंह सैंकी के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत की धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की आगे जांच जारी है।

Source: Source