महासमुंद पुलिस ने ओडिशा से छत्तीसगढ़ शराब तस्करी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोमाखान पुलिस को अवैध शराब लाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर पल्सर बाइक सवार दो लोगों को रोका। तलाशी के दौरान उनके पास से ओडिशा निर्मित हिरण छाप महुआ शराब बरामद हुई। पुलिस ने कुल 90 पाउच में 18 लीटर शराब जब्त की है। बरामद शराब की कीमत 3,600 रुपये बताई गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बीरू यादव और ललित नायक के रूप में हुई है। दोनों आरोपी महासमुंद जिले के भटगांव निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने शराब के साथ तस्करी में इस्तेमाल बाइक और मोबाइल फोन भी जब्त किया है। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 90,600 रुपये आंकी गई है। आरोपियों के खिलाफ कोमाखान थाने में आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है। Source: Source Post navigation तेज रफ्तार कार ने युवक को कुचला, टाइल शोरूम में घुसने से एक की मौत और तीन घायल 43 किलो हेरोइन और ग्रेनेड बरामदगी मामले में पुलिस ने कोर्ट में पेश किया चालान, दुबई बैठे मास्टरमाइंड का खुलासा