रोहतक की जवाहर लाल नेहरू नहर में डूबे युवक खुशहाल का शव बरामद कर लिया गया है। एसडीआरएफ की टीम ने करीब 56 घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद शव को बालंद गांव के पुल के नीचे से निकाला। खुशहाल 1 अगस्त को अपने दोस्त के साथ नहर किनारे कुत्ते को टहलाने गया था। इसी दौरान उसका कुत्ता नहर में गिर गया, जिसे बचाने के लिए खुशहाल ने पानी में छलांग लगा दी। तेज बहाव के कारण वह नहर में बह गया और उसका पता नहीं चल सका। शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने भाखड़ा हेड तक खोज अभियान चलाया था। तीसरे दिन युवक का शव नहर में फंसा हुआ मिला। पुलिस ने शव को सुरक्षित रखवाकर पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। युवक की मौत से परिवार में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। Source: Source Post navigation नालंदा में हथियारबंद डकैतों ने कारोबारी के घर से लूटी एक करोड़ रुपये की संपत्ति बिलासपुर में चलती कार की सनरूफ से बाहर निकलकर युवतियों ने बनाई रील, वायरल वीडियो के बाद कार्रवाई की मांग