पंजाब में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 का पहला चरण पूरा हो गया है। इस अभियान के तहत राज्य के 2.14 करोड़ से अधिक मतदाताओं का घर-घर जाकर सत्यापन किया गया। जांच में 20.66 लाख मतदाता ऐसे पाए गए, जो मृत, स्थायी रूप से स्थानांतरित, अनुपस्थित या डुप्लीकेट रिकॉर्ड की श्रेणी में थे। इन नामों को मतदाता सूची से हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि 1.93 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं ने अपने फॉर्म जमा कर जानकारी अपडेट कराई है। सत्यापन में 9.44 लाख मतदाता स्थायी रूप से दूसरे स्थान पर शिफ्ट पाए गए। करीब 5.74 लाख मतदाता मृत पाए गए, जबकि 4.12 लाख लोग घर पर नहीं मिले। अभियान के दौरान 1.19 लाख रिकॉर्ड डुप्लीकेट या पहले से पंजीकृत मिले। एसआईआर प्रक्रिया के लिए हजारों अधिकारियों और बूथ लेवल कर्मचारियों को तैनात किया गया था। सत्यापन के साथ मतदान केंद्रों का भी पुनर्गठन किया गया, जिससे पंजाब में 879 नए बूथ बढ़े हैं। चुनाव विभाग ने बताया कि राजनीतिक दलों और नागरिकों की भागीदारी से प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाया गया। Source: Source Post navigation इंडस्ट्रियल एस्टेट के कारोबारियों ने मेयर से उठाईं सफाई, सीवरेज और बुनियादी सुविधाओं की समस्याएं लुधियाना में SIR के बाद 104 नए बूथ जुड़े, कुल संख्या बढ़कर 3031 हुई