फरीदाबाद साइबर पुलिस ने फर्जी गर्ल प्रोफाइल बनाकर लोगों को ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है। आरोपी सोशल मीडिया पर युवतियों के नाम से नकली अकाउंट बनाकर लोगों से दोस्ती करते थे। इसके बाद वीडियो कॉल के जरिए अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर ब्लैकमेल किया जाता था। गिरोह पीड़ितों से बदनामी और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर पैसे वसूलता था। पुलिस के अनुसार आरोपी फर्जी सिम कार्ड और बैंक खातों का इस्तेमाल करते थे। गिरफ्तार आरोपियों में आसिफ उर्फ भस्सू, फैजान और अमान शामिल हैं। पुलिस ने उनके पास से पांच मोबाइल फोन और आठ फर्जी सिम कार्ड बरामद किए हैं। जांच में कई नकली सोशल मीडिया अकाउंट और ठगी से जुड़े बैंक खातों का पता चला है। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। Source: Source Post navigation 28 साल से फरार हत्या आरोपी ‘डॉक्टर झटका’ गिरफ्तार, दिल्ली क्राइम ब्रांच को मिली बड़ी सफलता भिंड में भीषण हादसा, नेपाल से पुणे जा रही स्लीपर बस की कैंटर से टक्कर; महिला की मौत, 36 घायल