छत्तीसगढ़ के दुर्गूकोंदल स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस 200 सीटर कन्या आवासीय विद्यालय का अधिकारियों ने औचक निरीक्षण किया। जिला कलेक्टर निलेश महादेव क्षीरसागर और जिला पंचायत सीईओ हरेश मंडावी ने विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने शिक्षा, आवास, सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं की समीक्षा की। कलेक्टर ने छात्राओं से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं और जरूरतों की जानकारी ली। छात्राओं ने उपलब्ध सुविधाओं को लेकर संतोष जताया। विद्यार्थियों ने बिस्तर और गद्दों की मांग रखी, जिसे जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए। छात्रों ने खेल मैदान उपलब्ध कराने की मांग भी की। कलेक्टर ने खेल मैदान निर्माण को प्राथमिकता से कराने का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने विद्यालय की लैब, पुस्तकालय और कंप्यूटर कक्ष की व्यवस्थाओं की सराहना की। कलेक्टर ने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों के बच्चों को बेहतर शिक्षा और सुरक्षित आवासीय वातावरण देना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को विद्यार्थियों की जरूरतों का नियमित आकलन कर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

Source: Source