हरियाणा के नारनौल में नहर में डूबने से जान गंवाने वाले दो किशोरों का शुक्रवार को नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया। हादसा खासपुर गांव के पास नहर में हुआ था। 13 वर्षीय गौरव और 14 वर्षीय कार्तिक नहर में नहाने के दौरान तेज बहाव और गहरे पानी की चपेट में आ गए थे। ग्रामीणों ने कार्तिक को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गौरव का शव करीब तीन घंटे की तलाश के बाद गोताखोरों ने बरामद किया। दोनों किशोर गांव के सरकारी स्कूल में पढ़ते थे। मृतक गौरव अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और उसकी दो बहनें हैं। कार्तिक के परिवार में उसका एक बड़ा भाई भी है। दोनों बच्चों के पिता मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते हैं। आर्थिक रूप से कमजोर दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। Source: Source Post navigation अबान की मौत की खबर से जेल में भावुक हुआ भाई अली, बोला- सब कुछ बर्बाद हो गया सोने के नवीनीकरण और बैंक लोन का झांसा देकर 90 लाख की ठगी, तीन आरोपी गिरफ्तार