छत्तीसगढ़ सरकार ने बेमेतरा और मुंगेली जिले के लोगों को बड़ी सौगात दी है। लंबे समय से चली आ रही फोरलेन सड़क की मांग अब पूरी होने जा रही है। सरकार ने नांदघाट से मुंगेली जिला मुख्यालय तक सड़क उन्नयन के लिए 21 करोड़ 81 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। इस परियोजना के तहत 36.40 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क का निर्माण किया जाएगा। वर्तमान टू-लेन सड़क को फोरलेन में बदला जाएगा। उप मुख्यमंत्री और लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राशि जारी की गई है। राज्य शासन ने मंत्रालय से स्वीकृति संबंधी आदेश प्रमुख अभियंता को भेज दिया है। इस सड़क निर्माण से क्षेत्र में यातायात सुविधा बेहतर होगी। ग्रामीणों और वाहन चालकों को आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है। परियोजना से बेमेतरा और मुंगेली जिलों के विकास को भी गति मिलेगी।

Source: Source