झज्जर में लगातार बारिश के कारण आरा मशीन कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुआ है। जमीन का चोंवा ऊपर आने से शहर की करीब 10 आरा मशीनों की खाइयों में पानी भर गया है। मशीनों की खाइयों में करीब एक फीट तक पानी जमा हो गया है। पानी बढ़ने से कई मशीनों के चक्के तक डूब गए हैं। इसके चलते लकड़ी की चिराई का काम पूरी तरह ठप हो गया है। संचालक मोटर पंप से पानी निकालने की कोशिश कर रहे हैं। लगातार बारिश और चोंवा आने के कारण पानी दोबारा भर जा रहा है। कारोबारियों को आशंका है कि जल निकासी नहीं हुई तो भारी आर्थिक नुकसान हो सकता है। एक आरा मशीन पर रोजाना औसतन करीब 700 किलो लकड़ी की कटाई होती है। मशीनें बंद होने से तंदूरी दुकानों, होटलों, ईंट-भट्टों और ग्रामीण क्षेत्रों में लकड़ी की आपूर्ति प्रभावित हुई है। फिलहाल दुकानदार पुराने स्टॉक से काम चला रहे हैं। कारोबारियों का कहना है कि लंबे समय तक मशीनें बंद रहने से बाजार में लकड़ी की कमी और कीमतों पर असर पड़ सकता है। संचालकों ने प्रशासन से बारिश और चोंवा के पानी की निकासी के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की है। उनका कहना है कि जलभराव की समस्या हर साल सामने आती है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हुआ है। Source: Source Post navigation Apple ला सकता है बिना स्क्रीन वाला वियरेबल, AI और हेल्थ फीचर्स पर होगा बड़ा फोकस BSP स्क्रैप चोरी मामले में कार्रवाई, हिमांशु ब्रदर्स का फ्लू डस्ट शिफ्टिंग ठेका शॉर्ट क्लोज; नई एजेंसी को काम