कैथल के ढांड ब्लॉक के पास डाक कांवड़ियों की पिकअप गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में छह शिवभक्त घायल हो गए। सभी कांवड़िये हरिद्वार से कांवड़ लेकर सिरसा जा रहे थे। ढांड में सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में पिकअप गड्ढों में उतर गई। इसके बाद अनियंत्रित गाड़ी सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। हादसे के समय पिकअप में करीब 12 से 15 कांवड़िये सवार थे। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। घायल कांवड़ियों में सोनू, दक्ष, आशीष, तरुण, अमित और रोहित शामिल हैं। डॉक्टरों के अनुसार सभी को चोटें आई हैं और कुछ के सिर में चोट लगी है। तीन घायल कांवड़ियों को अस्पताल में भर्ती किया गया, जबकि तीन को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। डॉक्टरों ने बताया कि घायलों की स्थिति फिलहाल गंभीर नहीं है, हालांकि सिर की चोटों की वास्तविक स्थिति सीटी स्कैन के बाद स्पष्ट होगी। हादसे में घायल सभी युवकों की उम्र करीब 20 से 25 वर्ष बताई गई है। Source: Source Post navigation रायपुर में ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, दीवार तोड़कर घुसे चोर; 20 किलो चांदी, सोना और कैश पार असम से सोनीपत लाई गई किशोरी की संदिग्ध मौत, शव दफनाने के 23 दिन बाद सामने आया खौफनाक मामला