रेवाड़ी पुलिस ने ‘ऑपरेशन ट्रैक डाउन’ के तहत 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में नशा तस्करी के साथ जुआ और सट्टा गतिविधियों में शामिल आरोपी भी पकड़े गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 646.71 ग्राम गांजा बरामद किया। इसके अलावा 1 ग्राम स्मैक भी जब्त की गई। पुलिस ने जुआ और सट्टे से जुड़ी 5,440 रुपये की रकम बरामद की है। एक आरोपी के पास से 50 पव्वे देशी शराब भी बरामद हुई। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान आर्म्स एक्ट के एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। अलग-अलग पुलिस थानों और चौकियों की टीमों ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार कुछ आरोपी झुग्गी और किराए के ठिकानों से नशे का कारोबार चला रहे थे। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने कार्रवाई की जानकारी दी। पुलिस का कहना है कि नशा, जुआ और सट्टे जैसी गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। Source: Source Post navigation रायगढ़ में ₹7.55 लाख का अवैध स्क्रैप जब्त, ओडिशा से प्लांट में खपाने ला रहा था आरोपी; ₹17.55 लाख की संपत्ति जब्त नेपाल जाने से 12 घंटे पहले सड़क हादसे में नेपाली व्यक्ति की मौत, पठानकोट में कैंटर ने बाइक को मारी टक्कर