सोनीपत के राई थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया। क्राइम यूनिट गन्नौर ने बढ़ मलिक गांव में एक स्कॉर्पियो से नशीले पदार्थ और हथियार बरामद किए। पुलिस के अनुसार आरोपियों के पास से 370 ग्राम हेरोइन और 255 ग्राम चरस मिली। एक अन्य आरोपी की जेब से 51 ग्राम हेरोइन भी बरामद की गई। पुलिस ने बरामद नशीले पदार्थ की कीमत करीब 29 लाख 30 हजार 700 रुपये बताई है। तलाशी के दौरान दो देसी पिस्तौल भी बरामद हुईं। दोनों पिस्तौल की मैगजीन से कुल सात जिंदा कारतूस मिले। पुलिस के मुताबिक आरोपी नशीला पदार्थ बेचने की फिराक में खाली जमीन पर कार में खड़े थे। गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों को पकड़ लिया। आरोपियों की पहचान दीपक निवासी बढ़ मलिक और प्रिंस उर्फ सन्नी निवासी जठेड़ी के रूप में हुई है। पुलिस ने नशीले पदार्थ, हथियार, कारतूस और स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है। दोनों के खिलाफ NDPS एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। Source: Source Post navigation हिसार की गौशाला में चारे में यूरिया मिलाने का आरोप, 6 गायों की मौत; 4 की हालत गंभीर बालोद में बाइक हादसे के एक माह बाद मृतक चालक पर ही केस दर्ज, टक्कर में दोनों की हुई थी मौत