मोहाली के खरड़ क्षेत्र में नाबालिग बच्ची से करीब एक साल तक अश्लील हरकतें किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी बच्ची को डराकर चुप रहने के लिए मजबूर करता था। बच्ची ने कथित घटनाओं की जानकारी अपनी सौतेली मां को भी दी थी। शिकायत के अनुसार, सौतेली मां ने उसकी मदद करने के बजाय उसके साथ मारपीट की। बच्ची के पिता ने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई। थाना सदर खरड़ पुलिस ने मुख्य आरोपी सुरमुख सिंह और सौतेली मां एकप्रीत कौर के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों पर POCSO एक्ट समेत गंभीर धाराओं में कार्रवाई की गई है। पुलिस ने सुरमुख सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। शिकायत के मुताबिक, बच्ची के व्यवहार में पिछले कुछ समय से डर और घबराहट दिखाई दे रही थी। पिता द्वारा कारण पूछने पर उसने कथित घटनाओं की जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और बच्ची के लगाए आरोपों से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

Source: Source