कोरबा पुलिस ने युवक से मोबाइल और चांदी की चेन लूटने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वारदात 4 अक्टूबर 2025 की रात पंपहाउस इलाके में हुई थी। तीन युवकों ने अधिवेश बग्गा को रोककर उसके साथ मारपीट की थी। आरोपियों ने उसका वीवो मोबाइल और करीब 22 हजार रुपये की चांदी की चेन लूट ली थी। शिकायत के बाद CSEB चौकी पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने मोबाइल नंबर और लूटे गए फोन के IMEI की कॉल डिटेल खंगाली। कॉल डिटेल के आधार पर एक आरोपी की पहचान राम रतन खैरवार के रूप में हुई। पुलिस ने घेराबंदी कर राम रतन खैरवार और राजकली को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने लूट की वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार की। आरोपियों ने तीसरे साथी प्रेम साहू के भी वारदात में शामिल होने की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, प्रेम साहू ने लूटा हुआ मोबाइल बेच दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों से कुल 300 रुपये नकद बरामद किए हैं। वारदात में इस्तेमाल जुपिटर स्कूटी भी जब्त की गई है। पुलिस ने मामले में BNS की धारा 309(6) भी जोड़ी है। तीसरे आरोपी की तलाश जारी है और उसके रायगढ़ में छिपे होने की आशंका है।

Source: Source