हरियाणा के नूंह जिले के बिछोर थाने में तैनात कांस्टेबल अंकित कुमार की अचानक मौत हो गई। घटना के समय अंकित ड्यूटी पर तैनात थे। बताया गया कि बाथरूम जाने के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। साथी पुलिसकर्मी उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जानकारी में मौत की वजह हृदय गति रुकना बताई जा रही है। हालांकि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा। पुलिस ने घटना की सूचना अंकित के परिजनों को दी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। अंकित करीब तीन साल पहले हरियाणा पुलिस में भर्ती हुए थे। कुछ दिन पहले ही उनका तबादला बिछोर थाने में हुआ था। परिवार के अनुसार उनकी शादी फरवरी में तय थी और घर में शादी की तैयारियों को लेकर खुशी का माहौल था। पुलिस के अनुसार अंकित का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। Source: Source Post navigation आयुष्मान भारत योजना में सख्ती, 866 अस्पतालों पर कार्रवाई; इलाज में लापरवाही और नियम उल्लंघन का मामला विशाखापत्तनम का नया भोगापुरम एयरपोर्ट वैश्विक कनेक्टिविटी के लिए क्यों खास? जानें 5 बड़ी वजहें