किन्नौर जिले में एनएच-5 पर तीन भेड़ पालकों के बीच हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना पानवी पुल से करीब 300 मीटर दूर मंगलवार रात हुई। मृतक की पहचान गानवी निवासी 45 वर्षीय जगदीश के रूप में हुई है। तीनों भेड़ पालक भावाकंडे की ओर से भेड़-बकरियां लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर तीनों के बीच मारपीट हो गई। इसी दौरान वहां से गुजर रहे टिप्पर चालक ने उन्हें आपस में लड़ते देखा। आरोप है कि मारपीट में जगदीश गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद उनके दोनों साथी वहां से फरार हो गए। पुलिस को घटना की जानकारी बुधवार सुबह मिली। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मृतक के परिजनों को बुलाया। गानवी से पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों के विरोध के चलते घटनास्थल पर कुछ समय तक तनाव बना रहा। पुलिस ने जांच शुरू कर फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। Source: Source Post navigation गुरुग्राम के मंदिर परिसर में लावारिस मिला नवजात, 2-3 दिन पहले जन्म की आशंका; CCTV से माता-पिता की तलाश अजमेर के आश्रम में खूनी संघर्ष, युवक की सरिया मारकर हत्या; साथी पर हत्या का आरोप