लुधियाना के भाई वाला चौक स्थित होटल पार्क प्लाजा में बैंक की टीम ने पुलिस के साथ छापेमारी की। बैंक और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी होटल के अंदर पहुंचे। होटल के गेट के बाहर भी भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। सूत्रों के मुताबिक बैंक की टीम सुबह पुलिस बल के साथ होटल पहुंची थी। टीम के साथ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। बैंक और पुलिस अधिकारी करीब तीन घंटे से होटल के अंदर मौजूद हैं। इस दौरान होटल प्रबंधन से पूछताछ की जा रही है। हालांकि छापेमारी की आधिकारिक वजह अभी स्पष्ट नहीं की गई है। बैंक और पुलिस प्रशासन की ओर से कार्रवाई को लेकर कोई विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। अधिकारियों की मौजूदगी के बावजूद होटल का सामान्य संचालन जारी है। मेहमानों की आवाजाही और अन्य सेवाएं प्रभावित नहीं हुई हैं। मामले में आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद कार्रवाई की वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है।

Source: Source