जींद जिले के नरवाना में हुए हमले के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान उझाना निवासी सुमित के रूप में हुई है। मामला 24 जुलाई 2026 को बेलरखा में हुई मारपीट से जुड़ा है। पुलिस के अनुसार सौरभ नामक युवक पर कई युवकों ने गंडासे और डंडों से हमला किया था। हमले में सौरभ गंभीर रूप से घायल हो गया था। मामले में थाना सदर नरवाना में केस दर्ज किया गया था। CIA नरवाना पुलिस को सुमित के एक परिचित से मिलने आने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में उझाना निवासी मोहित को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस के मुताबिक दूसरे पक्ष के सचिन को भी विवाद के दौरान गंभीर चोटें आई थीं। इस घटना से जुड़े दूसरे मामले में चार आरोपियों की गिरफ्तारी पहले हो चुकी है। गिरफ्तार सुमित को अदालत में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Source: Source