दिल्ली के करोल बाग इलाके में एक कारोबारी की कार से दो करोड़ रुपये से अधिक कीमत की ज्वेलरी चोरी हो गई। कारोबारी मार्केटिंग के सिलसिले में दिल्ली आया था। उसने अपनी कार पार्क की थी, इसी दौरान चोरों ने कार की पिछली खिड़की का शीशा तोड़ दिया। आरोपी कार से तीन बैकपैक और एक सूटकेस लेकर फरार हो गए। सामान में सोने और हीरे के आभूषण शामिल थे। चोरी हुए सामान में एक लैपटॉप और महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बताए गए हैं। घटना के बाद कारोबारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस फुटेज के जरिए संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस चोरी हुए सामान और आरोपियों तक पहुंचने के लिए अन्य सुराग भी जुटा रही है।

Source: Source