सिरसा में कांग्रेस नेता के पोते का तेजधार हथियारों से वार कर मर्डर कर दिया गया। हमले में मृतक के भाई व भतीजे को भी चोटें आई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची हुई और घटनास्थल का जायजा लिया जा रहा है। अभी पुलिस हमलावरों की जानकारी जुटा रही है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार, यह घटना रोड़ी थाना क्षेत्र के गांव झोरड़रोही की है और शुक्रवार रात करीब 10 से 10.30 बजे की है। मृतक की पहचान 42 वर्षीय कुलबीर सिंह उर्फ निक्का पुत्र सुरेंद्र सिंह के रूप में हुई है। कुलबीर उर्फ निक्का अपने भाई रणधीर सिंह और भतीजे जगदीप सिंह के साथ रात्रि को खेत में पानी सिंचाई के लिए जा रहा था। रास्ते में बस स्टैंड के पास हमलावर पहले से घात लगाकर बैठे थे और इन तीनों को घेर लिया। तीनों पर हमला कर पीट-पीटकर काफी चोटें मारी और बाद में फरार हो गए। इसके बाद घायलवस्था में तीनों को सिविल अस्पताल में भेजा गया, जहां पर रात्रि को इलाज के दौरान निक्का सिंह की मौत हो गई। सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंचे। निक्का सिंह आया हुआ था जमानत पर जानकारी के अनुसार, निक्का सिंह के दादा पोहला सिंह कांग्रेस के सक्रिय नेता रहे हैं और इनका पहले से गांव में विवाद चल रहा है। कुछ सालों पहले गांव के ही गंगा सिंह के साथ झगड़ा हो गया था और उसमें गंगा सिंह की मौत हो गई थी। इसमें कांग्रेस नेता पोहला सिंह व निक्का सहित अन्य नामजद थे। हमलावरों की पहचान नहीं इस समय कांग्रेस नेता पोहला सिंह का पोता निक्का सिंह जेल से जमानत पर आया हुआ था और रात को मर्डर हो गया। हालांकि, अभी हमलावरों की स्पष्ट पहचान नहीं हो पाई है। रोड़ी थाना पुलिस गांव में मुआयना कर साक्ष्य जुटाने में लगी है। शराब ठेके को लेकर हुआ था विवाद सूत्रों की मानें तो इस मर्डर को पुरानी रंजिश के चलते ही माना जा रहा है। कांग्रेस नेता पोहला सिंह का पहले शराब ठेके का काम था और गंगा सिंह का भी शराब ठेके का काम था। शराब ठेके को लेकर ही उनमें विवाद हुआ था और पिछले कुछ सालों से दोनों पक्षों में शांति चल रही थी। अब दोबारा से रंजिश बढ़ सकती है। Source: Source Post navigation छात्र पर भरोसा पड़ा भारी, क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर शिक्षक से 1.54 करोड़ की ठगी जालंधर के CT इंस्टीट्यूट हॉस्टल में छात्रों के दो गुट भिड़े, पथराव और तोड़फोड़ का वीडियो वायरल