गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे स्थित पेट्रोल पंप पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान फर्रुखनगर निवासी मुकेश के रूप में हुई है। मुकेश परिवार के साथ शीतला माता मंदिर से दर्शन कर घर लौट रहे थे। 19 अगस्त को वे सेक्टर-102 स्थित बीपी एक्सप्रेस पेट्रोल पंप पर सीएनजी भरवाने के लिए रुके थे। परिवार के लोग कार से नीचे उतरे थे और मुकेश पानी पीने तथा बाथरूम जाने के लिए चले गए थे। लौटते समय पेट्रोल-डीजल मशीन के पास एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें एसजीटी अस्पताल रेफर किया गया। 21 अगस्त को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद डॉक्टरों ने मुकेश को बयान देने के लिए अयोग्य बताया था। मृतक के बेटे अजय की शिकायत पर राजेंद्र पार्क थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 और 106 के तहत कार्रवाई शुरू की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए एसजीटी अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान के लिए जांच कर रही है। Source: Source Post navigation चंदौली में डेढ़ साल की मासूम से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार किया पलवल में समर्सिबल केबल चोरी का आरोपी गिरफ्तार, किसानों ने केबल जलाते रंगे हाथ पकड़ा