गुरुग्राम में बसई और गढ़ी हरसरू रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर शनिवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। सूचना मिलने पर गुरुग्राम रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटनास्थल की जांच की। मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष बताई जा रही है। उसके पास से नाम, पता या पहचान से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं मिला। पुलिस अभी तक मृतक की पहचान नहीं कर पाई है। मामले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 194 के तहत आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। जीआरपी ने शव को गुरुग्राम के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। शव को पहचान के लिए अगले 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा। पुलिस मृतक के चेहरे और कपड़ों के आधार पर उसकी पहचान कराने का प्रयास कर रही है। आसपास के पुलिस थानों को भी मृतक के बारे में जानकारी भेजी गई है। सोशल मीडिया के माध्यम से भी पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी लापता व्यक्ति से संबंधित जानकारी हो तो जीआरपी को सूचित करें। Source: Source Post navigation सोनीपत में 4 दिन से लापता 17 वर्षीय छात्र का शव फंदे पर मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका करनाल के सांभली गांव में पुलिस टीम पर हमला, कड़े के वार से SPO घायल; वर्दी भी फाड़ी