रेवाड़ी के रामपुरा में आधी रात नकाबपोश बाइक और स्कूटी सवारों द्वारा घर पर बीयर की बोतल फेंकने का मामला सामने आया है। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दोपहिया सवार कुछ फेंकते दिखाई दे रहे हैं। परिवार के अनुसार विवाद 20 अगस्त को महिला से कथित दुर्व्यवहार और छेड़छाड़ के बाद शुरू हुआ था। महिला का आरोप है कि प्लाट जाते समय गांव के कुछ युवकों ने उसे पकड़कर कपड़े फाड़े और उसके साथ अभद्रता की। महिला के चाचा ससुर के पहुंचने पर आरोपियों ने कथित तौर पर नुकीले हथियारों से हमला किया और धमकी देकर फरार हो गए। घटना में घायल महिला और उसके चाचा ससुर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिवार का दावा है कि शिकायत के बावजूद उन्हें तीन दिनों तक पुलिस थाने के चक्कर लगाने पड़े। परिजनों ने पुलिस पर आरोपियों के साथ उन्हें भी थाने में बैठाने का आरोप लगाया है। परिवार के अनुसार तीन लोगों को रातभर थाने में रखा गया और खाने के नाम पर 300 रुपए लिए गए। उन्होंने डायल 112 की टीम पर भी शिकायत सुनने के बजाय दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। परिवार का कहना है कि लगातार हमलों और धमकियों के कारण उनके बीच डर का माहौल है। रामपुरा थाना प्रभारी संजय कुमार ने दोनों पक्षों से शिकायत मिलने की बात कही है। थाना प्रभारी के अनुसार दोनों पक्षों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई है और लगाए गए आरोपों को पुलिस ने निराधार बताया है। Source: Source Post navigation रायपुर में एक ही रात डबल मर्डर से सनसनी, चाकू मारकर दो युवकों की हत्या; 5 आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर में मृतक की बेशकीमती जमीन हड़पने का आरोप, फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र से नामांतरण कर 12 टुकड़ों में बेची