श्रीनगर सेंट्रल जेल से POCSO एक्ट के तहत दर्ज मामलों में बंद दो कैदी फरार हो गए। दोनों कैदी रविवार को हाई-सिक्योरिटी जेल की सामने वाली दीवार फांदकर बाहर निकल गए। फरार कैदियों में राजस्थान निवासी फरमान खान शामिल है। दूसरे फरार कैदी की पहचान मुख्तार अहमद गुजर के रूप में हुई है। घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं। दोनों को पकड़ने के लिए पुलिस ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया है। पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों और आसपास के इलाकों में उनकी तलाश कर रही हैं। अधिकारियों ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए वांटेड नोटिस जारी किया है। पुलिस ने उनकी जानकारी देने वाले लोगों के लिए इनाम की भी घोषणा की है। फरार कैदियों को जल्द पकड़ने के लिए जांच और तलाश अभियान तेज कर दिया गया है। Source: Source Post navigation कैथल में नहर में डूबे युवक की मौत पर हत्या का आरोप, तीन नामजद समेत सात पर केस हांसी में ट्रक के नीचे घुसी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, युवक की मौत; दूसरा घायल, शराब पीने की बात सामने आई