जालंधर के नूरमहल में पुलिस ने नशीली गोलियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई भंडाल बूटा नहर सुआ इलाके में की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नकोदर के गांव गुद्रा निवासी संदीप कुमार उर्फ भूटो और विशाल कुमार उर्फ सनी के रूप में हुई है। पुलिस ने संदीप के कब्जे से हल्के नारंगी रंग की 15 नशीली गोलियां बरामद कीं। वहीं विशाल के पास से 18 नशीली गोलियां मिलीं। दोनों आरोपियों से कुल 33 नशीली गोलियां जब्त की गई हैं। थाना नूरमहल पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। इस संबंध में एफआईआर नंबर 103 दर्ज की गई है। आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 22-61-85 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, दोनों से पूछताछ जारी है। पूछताछ के जरिए नशीली गोलियों की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। Source: Source Post navigation अमृतसर में हथियार-ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार; 9 पिस्तौल और 6.311 किलो हेरोइन बरामद घरघोड़ा में थाने से 100 मीटर दूर दो दुकानों में चोरी, 5 लाख से ज्यादा कैश और जेवरात पार