पंजाब यूनिवर्सिटी में कैंपस स्टूडेंट्स काउंसिल चुनाव 2026-27 की प्रक्रिया जारी है। आज उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। पहले स्वीकृत उम्मीदवारों की सूची जारी होने के बाद नाम वापसी का मौका दिया जाएगा। नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम सूची छात्र कल्याण विभाग के कार्यालय को भेजी जाएगी। दोपहर बाद अंतिम सूची प्रदर्शित कर दी जाएगी। इसके साथ ही चुनाव मैदान में मौजूद उम्मीदवारों की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। नामांकन और आपत्तियों की प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है। अब चुनाव प्रक्रिया में नाम वापसी और अंतिम उम्मीदवारों की सूची प्रमुख चरण हैं। पंजाब यूनिवर्सिटी में 31 अगस्त को मतदान कराया जाएगा। मतदान के बाद विभागीय प्रतिनिधियों के चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। इसके बाद कार्यकारी समिति के चुनाव भी कराए जाएंगे। छात्र परिषद चुनाव को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।

Source: Source