रायगढ़ में शोरूम यार्ड से चार एक्टिवा चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जूटमिल थाना क्षेत्र के मिट्ठुमुड़ा स्थित शारदा होंडा शोरूम का है। 14 से 17 अगस्त के बीच यार्ड से चार स्कूटी चोरी हुई थीं। इस संबंध में 20 अगस्त को पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जांच के दौरान पुलिस को चोरी की स्कूटियां आरोपियों के पास होने की सूचना मिली। पुलिस ने मिट्ठुमुड़ा निवासी 26 वर्षीय मार्शल यादव और भजनडीपा निवासी 34 वर्षीय सुनील सारथी को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों ने बताया कि यार्ड में खड़ी कई नई स्कूटियों में चाबियां लगी हुई थीं। दोनों ने अलग-अलग दिनों में चार स्कूटी चोरी कर उन्हें छिपाकर रखा था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चारों एक्टिवा बरामद कर लीं। बरामद संपत्ति की कुल कीमत करीब 4.50 लाख रुपये बताई गई है। पूछताछ में मार्शल यादव ने पहले की बाइक चोरी की कई वारदातों का भी खुलासा किया। पुलिस चक्रधरनगर और कोतवाली थाना क्षेत्रों में हुई अन्य चोरी की घटनाओं से भी आरोपियों के संबंध की जांच कर रही है। Source: Source Post navigation धमतरी में सनसनीखेज हत्या: आधी रात खून से लथपथ मिली 30 वर्षीय युवक की लाश, धारदार हथियार से हमला अमृतसर देहात में नशा-हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 5 किलो हेरोइन और 15 पिस्तौल बरामद; दो गिरफ्तार