भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं किसान नेता राकेश टिकैत शनिवार को मानसा पहुंचे। उन्होंने परविंदर सिंह झोटा के परिवार से मुलाकात की और नशे पर नियंत्रण करने की अपील की। टिकैत ने कहा कि पंजाब में बनी नशीली कैप्सूल उत्तर प्रदेश तक पहुंच गई है। बता दें कि, परविंदर सिंह झोटा की 13 अक्टूबर को मानसा में ड्रग माफिया ने हत्या कर दी थी। उनके परिवार का धरना-प्रदर्शन आज 13वें दिन भी जारी है, जो इंसाफ की मांग कर रहा है। नशे पर लगाम लगाए पंजाब सरकार : टिकैत किसान नेता राकेश टिकैत ने पंजाब सरकार से नशे पर लगाम लगाने को कहा। उन्होंने चिंता जताई कि अगर पंजाब ही बीमार हो गया, तो सरकार किस पर राज करेगी। उन्होंने बताया कि नशे की सप्लाई गुजरात और नेपाल के रास्ते भी हो रही है, जिस पर केंद्र सरकार को ध्यान देना चाहिए। राकेश टिकैत ने झोटा के परिवार से अपील की कि परविंदर सिंह का पोस्टमार्टम करवाया जाए, ताकि उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार हो सके।

Source: Source